Pages

Monday, July 19, 2010

ऐ बादल ना बरसोगे.....??

"कब तक तुम मासूम छ्तों पे
ऐ बादल ना बरसोगे
बरस पड़ो ऐ बादल अब तो
ना बरसे तो तरसोगे ।

तन भी तेरा मन भी तेरा
ताना बाना पानी का
कब तक सबको तरसाओगे
ऐ बादल कब बरसोगे ।

ना तुम धानी चुनरी देते
ना आंचल का सार बढाते
इस धरती के तुकड़े हो तुम
कब तक तुम ना बरसोगे ।

ताल तल्लयां नदियां सूखी
पशु-पक्षी हैरान फिरें
क्या इनकी मासूम परों पे
ऐ बादल ना बरसोगे ।
धरती का तन मीलों सूखा
और पांवों मे बीवाई
क्या वसुधा इन पावों पे
ऐ बादल ना बरसोगे ॥

"दीद" लखनवी

5 comments:

  1. congratulations...first post...:)

    ReplyDelete
  2. Irshaad!Barso aur barso!

    ReplyDelete
  3. हे मित्र कब तक दर्शन न दोगे इस विदेशी धरती पे। इसको एडिट करने की आवश्यकता है। ’कब तक तुम मासूम छतों (पे)’। ’पे’ खा गऎ या भूल गऎ। सुन्दर।

    ReplyDelete
  4. Jo Baras Baras Kay Tham gaye
    Wo Badal Thay Ya Aansoon Thay
    Tip Tip Gintay Yug Beetay
    Ab Badal Thay na Aansoon Thay...

    ReplyDelete
  5. Thanks to all my dear friends...!!

    ReplyDelete